हमारा अपने तटों को स्वच्छ रखने पर ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Sep 2022 10:06 PM
हमारा अपने तटों को स्वच्छ रखने पर ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के समुद्र तटों को साफ रखने पर बल देते हुए मुंबई के जुहू बीच (तट) से कचरा हटाने के स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की. मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सराहनीय… मैं इस प्रयास में शामिल सभी लोगों की प्रशंसा करता हूं. भारत के पास एक लंबी और सुंदर तटरेखा है और यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने तटों को साफ रखने पर ध्यान दें.’’ वह केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा साझा किए गए एक वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें लोगों को तट की सफाई करते देखा जा सकता है.

सिंह ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ मुंबई में जुहू बीच पर ‘क्लीनेथॉन’ का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिक समाज के लोगों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया. सबसे लंबे तट की सफाई के अभियान में युवाओं को नेतृत्व करते हुए देखकर खुशी हो रही है.’’

लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात काम करते हैं प्रधानमंत्री मोदी : रीजीजू

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के करोड़ों लोगों का भरोसा है क्योंकि वह हमेशा अपने वादों को पूरा करने का प्रयास करते हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज में ‘मोदी@20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ विषय पर परिचर्चा के दौरान रीजीजू ने कहा कि लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए मोदी दिन-रात काम करते हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘एक जीवन, एक लक्ष्य’ के सिद्धांत को महसूस किया है. उन्होंने कहा कि सत्ता में मोदी की 20 साल की यात्रा अविश्वसनीय है और यह उनके प्रति जनता के भरोसे का प्रतिंिबब है. रीजीजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अर्थव्यवस्था, विदेश नीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल क्षेत्रों को मजबूती प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए हैं.

अरुणाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले रीजीजू ने कहा कि जब भी पूर्वोत्तर के लोग दिल्ली के बारे में बात करते हैं तो उन्हें लगता है कि यह बहुत दूर है. उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा समय में भौगोलिक दूरी कोई मायने नहीं रखती. विचारों और भावनाओं के स्तर पर दूरी और निकटता झलकती है. मोदी ने पूर्वोत्तर और दिल्ली के बीच की दूरी को पूरी तरह से खत्म कर दिया है.’’ भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी और अन्य भाजपा नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu