मार्च में जियो ने 30.5 लाख ग्राहक जोड़े, वोडाफोन के 12 लाख ग्राहक घटे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 May 2023 09:24 PM
मार्च में जियो ने 30.5 लाख ग्राहक जोड़े, वोडाफोन के 12 लाख ग्राहक घटे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने मार्च में 30.5 लाख नए मोबाइल ग्राहक अपने साथ जोड़े जबकि वोडाफोन आइडिया को 12.2 लाख ग्राहक गंवाने पड़े. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सोमवार को जारी मार्च महीने के आंकड़ों में यह जानकारी दी. इसके मुताबिक मार्च में 30.5 लाख नए ग्राहकों के जुड़ने से जियो के ग्राहकों की संख्या बढ.कर 43 करोड़ से अधिक हो गई.

भारती एयरटेल ने भी इस महीने में 10.37 लाख नए ग्राहक जोड़ने में कामयाबी हासिल की. इस तरह एयरटेल के कुल ग्राहकों की संख्या बढ.कर 37.09 करोड़ हो गई. दूसरी तरफ वोडाफोन आइडिया के 12.12 लाख मोबाइल ग्राहक मार्च में कम हो गए. इसके साथ कंपनी का ग्राहक आधार घटकर 23.67 करोड़ पर आ गया. मार्च में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की कुल संख्या में फरवरी की तुलना में 0.86 प्रतिशत बढ.ोतरी दर्ज की गई. यह संख्या मार्च में 84.65 करोड़ हो गई जबकि फरवरी में 83.93 करोड़ ब्रॉडबैंड ग्राहक थे.

पांच शीर्ष सेवा प्रदाताओं की कुल ब्रॉडबैंड बाजार में हिस्सेदारी 98.37 प्रतिशत रही. इनमें रिलायंस जियो इंफोकॉम 43.85 करोड़ ग्राहकों के साथ सबसे आगे रही जबकि भारती एयरटेल के 24.19 करोड़ ग्राहक थे. वोडाफोन आइडिया के ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 12.48 करोड़ रही. ट्राई के मुताबिक, मार्च में कुल टेलीफोन ग्राहकों की संख्या 0.21 प्रतिशत मासिक वृद्धि के साथ 117.2 करोड़ हो गई.

इसके साथ ही दूरसंचार नियामक ने कॉल ड्रॉप संबंधी मानकों के अनुपालन में सभी सेवा प्रदाताओं के प्रयासों पर संतोष जताते हुए कहा कि कुछ इलाकों में अब भी ग्राहकों को खराब गुणवत्ता या सेवा का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि एयरटेल की कॉल सेंटर सेवा अधिकतर दूरसंचार र्सिकल में मानकों पर खरी नहीं पाई गई. बीएसएनएल और वोडाफोन के ‘कस्टमर केयर’ भी कुछ र्सिकल में गुणवत्ता मानकों पर सफल होने में नाकाम पाए गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu