हर साल की तरह इस साल भी मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा का आगाज धूमधाम से हुआ। जिसके लिए पूरा परिवार सज- संवकर आया और देसी रूप दिखा दिल जीत लिया। हाथों में रंगीन चूड़ियां पहन तनीषा मुखर्जी ने अपनी मां तनुजा जैसी साड़ी पहनी, तो दीदी काजोल भी अपना ट्रेडिशनल रूप दिखाकर छा गईं। तभी तो दुर्गोत्सव की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं, खासकर दोनों बहनों का देसी ब्यूटी फ्लॉन्ट करने वाला अंदाज।

नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा हर साल लाइमलाइट में रहती है। यहां न सिर्फ मुखर्जी परिवार के सदस्य नजर आते हैं, बल्कि फिल्मी सितारे भी पहुंचते हैं। जहां हर किसी का एथनिक लुक चर्चा में आ जाता है और अब पहले दिन तनीषा और काजोल अपनी मां के साथ लाइमलाइट लूट ले गईं।
सबसे पहले तनिषा के साड़ी लुक की बात करते हैं, जो ऑर्गेंजा स्टाइल ब्लू शेड की शीयर साड़ी पहने हुए हैं। जिसका पिंक बॉर्डर लुक में कलर कंट्रास्ट लाकर इसे खास बना रहा है, तो साड़ी पर गोल्डन टोन में पत्तियों और बेलों जैसे पैटर्न को बनाया है। जिनके बीच ग्रीन और पिंक शेड के फ्लोरल मोटिफ्स भी नजर आ रहे हैं। जिसे उन्होंने ओपन पल्लू के साथ ड्रेप किया और साथ में बॉर्डर को कॉम्प्लिमेंट करता पिंक कलर का प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज पहना।
तनिषा के लुक ओवर एक्सेसराइज न करते हुए मिनिमल जूलरी के साथ पहना, जो स्टनिंग लगा। उन्होंने गोल्ड टोन के कुंदन झुमके पहने और हाथ में स्टेटमेंट रिंग और मैचिंग कड़े के साथ लुक को कंप्लीट किया। माथे पर छोटी- सी बिंदी, सेंटर पार्टेड हेयर स्टआइल और चेहरे पर सॉफ्ट मेकअप उनके ट्रेडिशनल लुक को एलिगेंट बना रहे हैं। जिससे कुछ भी ओवरडू न लगकर साड़ी को हाइलाइट कर रहा है।
काजोल का साड़ी लुक लगा क्लासी
काजोल के लुक की बात करें, तो वह ऑरेंज और रेडिश टोन की साड़ी पहने हुए हैं। जिसमें गोल्डन और ग्रीन बॉर्डर खूबसूरत कंट्रास्ट बना रहा है। साड़ी का रंग पारंपरिक फेस्टिव वाइब दे रहा है, जबकि बॉर्डर पर बनी धारियां लुक को और आकर्षक बना रही हैं। साड़ी को क्लासिक तरीके से ड्रेप किया गया है, जिससे इसका बॉर्डर और पल्लू अच्छी तरह उभरकर नजर आ रहा है। साथ में उन्होंने पिंक ब्लाउज पेयर किया, जिसकी स्लीव्स और नेकलाइन लुक को सिंपल और क्लीन लुक दे रही हैं।
स्टाइलिंग को रखा सिंपल और क्लासी
वहीं, जब बारी साड़ी लुक को स्टाइल करने की आई, तो उन्होंने हाथों में गहरे रंग की कांच की चूड़ियों को पहन इसके ट्रेडिशनल टच की ब्यूटी को बढ़ाया और साथ में कंगन पेयर किए। हैवी नेकलेस को स्किप करते हुए इयररिंग्स के साथ लुक को कंप्लीट किया। वहीं, लंबे खुले बालों को साइड पार्टिंग के साथ स्टाइल किया और बिंदी लगाकर सटल- सोबर मेकअप फीचर्स को एन्हांस कर गए।
इन तीनों के लुक्स से महिलाएं ले सकती हैं ये 4 टिप्स
- कलर कॉम्बिनेशन पर ध्यान दें, साड़ी के बॉर्डर से मैच करता ब्लाउज चुनने से पूरा लुक ज्यादा सधा हुआ नजर आता है।
- साड़ी के पैटर्न को बनने दें हाइलाइट, अगर साड़ी पर हैवी मोटिफ्स या शाइनी वर्क है, तो जूलरी मिनिमल ही रखें।
- ट्विनिंग में एक जैसा रंग जरूरी नहीं, मां- बेटी या बहनें मिलते- जुलते पैटर्न की साड़ियां चुनकर अलग- अलग रंगों में ट्विनिंग कर सकती हैं।
- हेयरस्टाइल का रखें ध्यान, खुले बाल हों या सलीके से बंधा जूड़ा, छोटी- सी बिंदी और सॉफ्ट मेकअप ट्रेडिशनल लुक को एलिगेंट बनाएंगे।