कानपुर हिंसा : तीन प्राथमिकियां दर्ज, 500 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 04 Jun 2022 06:41 PM
कानपुर हिंसा  : तीन प्राथमिकियां दर्ज, 500 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज
ऑडियो सुनें

कानपुर/लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस ने कानपुर में हिंसा और पथराव की घटना के एक दिन बाद शनिवार को 500 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं. हिंसा की घटनाओं में 40 लोग घायल हो गए थे. हिंसा से प्रभावित इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है और फिलहाल शांति का माहौल है. कानपुर के पुलिस आयुक्त विजय ंिसह मीना ने पत्रकारों को बताया कि घटनाओं के सिलसिले में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

शुक्रवार को हुई हिंसा के सिलसिले में शनिवार को पुलिस ने और छह लोगों को गिरफ्तार किया. मीना ने कहा, “हमने सीसीटीवी फुटेज और घटनाओं की अन्य वीडियो रिकॉर्डिंग की मदद से हिंसा में शामिल कुल 36 लोगों की पहचान की है. अब तक कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 18 को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था.”

गिरफ्तार किए गए लोगों में मौलाना मोहम्मद अली (एमएमए) जौहर फैंस एसोसिएशन के प्रमुख हयात जफर हाशमी भी शामिल हैं, जिन्हें इस घटना के मास्टरमाइंड में से एक बताया जा रहा है. मौलाना मोहम्मद अली जौहर फैन्स एसोसिएशन हाशमी द्वारा गठित एक स्थानीय सामाजिक समूह है. हाशमी को तीन अन्य लोगों के साथ लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news