केरल: नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफकर्मी को दी गई श्रद्धांजलि

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Jun 2024 07:12 PM
केरल: नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफकर्मी को दी गई श्रद्धांजलि

ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम. छत्तीसगढ़ में दो दिन पहले नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फोट करके एक ट्रक को उड़ाए जाने की घटना में शहीद हुए एक सीआरपीएफकर्मी को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को सैकड़ों लोग केरल की राजधानी के पास एक छोटे से गांव में उमड़ पड़े.
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ‘कोबरा’ इकाई से जुड़े आर विष्णु का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह पालोद के पास उनके पैतृक गांव लाया गया.

मेयर आर्य राजेंद्रन और अन्य सरकारी अधिकारी तड़के हवाई अड्डे पर शव लेने पहुंचे और सीआरपीएफ र्किमयों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.
जब सीआरपीएफकर्मी विष्णु का पार्थिव शरीर शोक जुलूस के साथ गांव लाया गया, तो उनके रिश्तेदारों और मित्रों के अलावा बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सहित अन्य लोग भारी मन से उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए इंतजार कर रहे थे. सुरक्षाकर्मी के नवनिर्मित घर में हृदयविदारक दृश्य था, जहां उनके छोटे बच्चे, पत्नी और माता-पिता पार्थिव शरीर को देखकर गमगीन थे. नागरिक आपूर्ति मंत्री जी आर अनिल ने घर जाकर शहीद सुरक्षाकर्मी को श्रद्धांजलि दी.

शहीद सुरक्षाकर्मी का पार्थिव शरीर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये उस स्कूल में रखा गया था, जहां से उन्होंने पढ़ाई की थी. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी शहीद सुरक्षाकर्मी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाया. उन्होंने विष्णु के परिजनों को सांत्वना दी. अंतिम संस्कार से पहले सीआरपीएफ र्किमयों ने उन्हें समुचित सम्मान दिया. छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार, राज्य की राजधानी रायपुर से 400 किलोमीटर दूर सुरक्षा बलों के सिलगेर और टेकलगुडेम शिविरों के बीच तिम्मापुरम गांव के पास शनिवार को अपराह्न करीब 3 बजे यह आईईडी विस्फोट हुआ था.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मोदी कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी, जानिए मंत्री क्या बोले
  2. 2 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  3. 3 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  4. 4 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
By Yogesh Kumar Sahu