देशी शराब विक्रेताओं का लाइसेंस 30 सितंबर तक बढ़ाया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 01 Aug 2022 01:20 PM
देशी शराब विक्रेताओं का लाइसेंस 30 सितंबर तक बढ़ाया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में देशी शराब विक्रेताओं के लाइसेंस दो महीने यानी 30 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है, क्योंकि नई निविदाओं को अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस बीच दिल्ली सरकार द्वारा रविवार को एक महीने का विस्तार दिए जाने के बावजूद ऐसी दुकानें जिनमें भारतीय और विदेशी ब्रांड की शराब बेंची जातर हैं, वे बंद रहेंगी क्योंकि इसे अभी तक उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने मंजूरी नहीं दी है।

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने शनिवार को एक आदेश जारी करके शहर की 250 से अधिक देशी शराब की दुकानों का लाइसेंस बढ़ा दिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav