उर्वरक ‘दुरुपयोग’ के मामले में पिछले छह माह में 112 इकाइयों के लाइसेंस रद्द, 30 एफआईआर दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 09 May 2023 07:57 PM
उर्वरक ‘दुरुपयोग’ के मामले में पिछले छह माह में 112 इकाइयों के लाइसेंस रद्द, 30 एफआईआर दर्ज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. गैर-कृषि उद्देश्यों के लिए सब्सिडी वाले उर्वरकों के दुरुपयोग पर रोक लगाने की पहल के तहत सरकार ने पिछले छह माह में 370 संयंत्रों का औचक निरीक्षण किया और उल्लंघन करने वाली 112 विनिर्माण इकाइयों के लाइसेंस रद्द किए. साथ ही इस तरह के मामलों में 30 प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गईं.

उर्वरक मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 15 राज्यों में स्थित 370 इकाइयों में से 220 मिश्रण उर्वरक इकाइयों, 130 यूरिया इकाइयों, 15 एसएसपी उर्वरक इकाइयों और पांच निर्यातकों का निरीक्षण किया गया. आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले छह महीनों के दौरान गुजरात (92), केरल (54), तमिलनाडु (40) और कर्नाटक (39) में सबसे अधिक उर्वरक इकाइयों का निरीक्षण किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu