महाराष्ट्र महादेव ऐप मामला: मुंबई अपराध शाखा ने साहिल खान, तीन अन्य को तलब किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 15 Dec 2023 08:59 PM
महाराष्ट्र महादेव ऐप मामला: मुंबई अपराध शाखा ने साहिल खान, तीन अन्य को तलब किया
ऑडियो सुनें

मुंबई. महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अभिनेता साहिल खान और तीन अन्य लोगों को शुक्रवार को उनके बयान दर्ज करने के लिए तलब किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य में कुछ वित्तीय और रियल इस्टेट कंपनियों तथा विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के कर्ताधर्ताओं के बीच कथित अवैध लेनदेन की जांच के लिए मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है.

एसआईटी के एक अधिकारी ने कहा कि महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच चल रही है. तफ्तीश में उनके बैंक खातों, मोबाइल फोन, लैपटॉप और सभी तकनीकी उपकरणों की जांच शामिल है. उन्होंने कहा कि अपराध शाखा ने साहिल खान, उनके भाई सैम खान, हितेश खुशलानी और एक अन्य आरोपी को तलब किया है. अधिकारी के अनुसार, उन्हें मुंबई अपराध शाखा में एसआईटी के अधिकारियों के समक्ष उपस्थित रहने को कहा गया है. फिल्म ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ में काम कर चुके साहिल खान अब फिटनेस विशेषज्ञ बन गए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu