बंगाल में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति; TMC ने इसे SIR के डर से जुड़ी एक और मौत बताया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Nov 2025 10:01 PM
बंगाल में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति; TMC ने इसे SIR के डर से जुड़ी एक और मौत बताया
ऑडियो सुनें

कोलकाता. उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में शुक्रवार को 60 वर्षीय एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ मिला. वह अपनी बेटी का नाम मतदाता सूची में न होने से कथित तौर पर चिंतित था. पुलिस ने यह जानकारी दी. सत्तारू­ढ़ तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि संबंधित व्यक्ति की मौत राज्य में मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े डर के कारण लोगों द्वारा आत्महत्या किए जाने का एक और उदाहरण है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजगंज क्षेत्र के भुवन चंद्र रॉय बृहस्पतिवार रात लापता हो गए थे और सुबह वह फंदे से लटके मिले. अधिकारी ने कहा कि परिजनों ने पुलिस को बताया कि रॉय मतदाता सूची में अपनी बेटी का नाम न होने के कारण मानसिक तनाव में थे. उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है.

पार्टी ने एक पोस्ट में कहा, ”साठ वर्षीय भुवन चंद्र रॉय सुबह एक पेड़ से लटके पाए गए. वह इस बात से निराश थे कि उनकी बेटी को गणना फॉर्म ही नहीं मिला. यह उस प्रक्रिया की मानवीय कीमत है जिसे जल्दबाज.ी में, राजनीतिकरण करके और बुनियादी सुरक्षा उपायों के बिना लागू किया गया.” राजगंज के विधायक खगेश्वर रॉय ने मृतक के घर का दौरा किया और कहा कि एसआईआर से संबंधित इसी तरह की मौतें अन्य जगहों पर भी हुई हैं. राज्य की सत्तारू­ढ़ पार्टी ने पूर्व में दावा किया था कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से राज्य में एसआईआर से जुड़ी कम से कम 11 मौतें हुई हैं – जिनमें से सात आत्महत्या हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu