रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल पीईटी, पीपीटी, पीपीएचटी, पीएटी समेत विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा की तिथि मार्च महीना बीतने के बाद भी जारी नहीं कर सका. प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों का अभ्यर्थियोंको बेसब्री से इंतजार है. सामान्य स्थितियों में फरवरी के अंतिम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी हो जाती थी, लेकिन इस बार अब तक तिथि जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों की तैयारी में तेजी नहीं आ पा रही. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दर्जनभर प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करती है. इनमें पीईटी, पीपीटी, पीपीएचटी, पीएटी, प्री-बीएड, प्री-डीएलएड,बीए बीएड, बीएससी बीएड, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, प्रीएमसीए शामिल हैं. इन परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी काफी पहले से जुटे जाते हैं.
मार्च बीता पीईटी के शेड्यूल का अब तक पता नहीं
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 01 Apr 2022 12:57 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 देश के टॉप10 प्रदूषित शहर से बाहर निकले छत्तीसगढ़ के शहर, सबसे साफ हवा केरल में, जानिए नई प्रदूषण रिपोर्ट
- 2 पीएम मोदी पर जादू टोना, सरजू नदी के किनारे पाई गई तस्वीर, मुकदमा दर्ज, व्यक्ति की तलाश शुरू
- 3 Share Market : ट्रेडिंग के नाम पर 410 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- 4 Odisha News ओडिशा में चक्रवाती तूफान का खतरा, सरकार ने जारी किया अलर्ट, राज्य की महत्वपूर्ण खबरें एक नजर में
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news