नाबालिग किशोरी को अगवा कर बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 21 Aug 2023 12:58 PM
नाबालिग किशोरी को अगवा कर बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार

ऑडियो सुनें

बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ बलात्­कार के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बैरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मवीर ंिसह ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी को 27 जून को उसके गांव के ही सुधीर उपाध्याय (19) ने अगवा कर लिया।

एसएचओ ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर सुधीर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363 व 366 (अपहरण) में सात जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार को आरोपी सुधीर को थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से किशोरी को मुक्त करा लिया।

पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के हवाले से बताया कि सुधीर उसे अगवा कर ले गया तथा उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 (बलात्­कार) व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा को जोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav