महंगाई के जरिये गरीबों पर जुल्म कर रही है मोदी सरकार: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Apr 2022 08:47 PM
महंगाई के जरिये गरीबों पर जुल्म कर रही है मोदी सरकार: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गरीबों पर जुल्म कर रही है. पार्टी प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह दुर्भाग्य है कि महंगाई रूपी जुल्म गरीबों पर बढ़ रहा है. एक ताजा सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है जिसमें लोगों ने कहा है कि उन्हें कोविड से ज्यादा चिंता महंगाई से है.’’

उन्होंने सर्वेक्षण का हवाला देते हुए दावा किया, ‘‘एलपीजी की प्रतिलीटर की कीमत में भारत सबसे ऊपर है. भारत पेट्रोल की प्रति व्यक्ति कीमत के मामले में तीसरे स्थान पर है और डीजल की प्रति व्यक्ति कीमत के मामले में आठवें नंबर का देश है.’’ कांग्रेस नेता ने कहा कहा कि यह कोई आम आंकड़ा नहीं है, बल्कि डराने वाला आंकड़ा है.

उन्होंने सवाल किया कि दूसरे दूसरे देशों में जरूरी वस्तुओं की कीमतों में यह अंतर क्यों नजर नहीं आ रहा है? सिंघवी ने आरोप लगाया, ‘‘महंगाई को लेकर मोदी सरकार को कोई शर्म नहीं रह गई है. सब्जियों की कीमत इस कदर बढ़ गई है कि सब्जीवाले ने मुफ्त की मिर्च और धनिया देना बंद कर दिया है..इसलिए हमारा यह कहना है कि मोदी सरकार गरीबों पर जुल्म कर रही है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu