मोदी भारत की आत्मा, वह अजेय हैं : महाराष्ट्र के मंत्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 11 Sep 2022 06:21 PM
मोदी भारत की आत्मा, वह अजेय हैं : महाराष्ट्र के मंत्री
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र के मंत्री सुरेश खाडे ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘‘देश की आत्मा’’ हैं, जो लोगों के दिलों में बसते हैं और वह ‘‘अजेय’’ हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता जयंत पाटिल की टिप्पणी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की. राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री शनिवार को यहां से करीब 360 किलोमीटर दूर पंढरपुर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.

पाटिल ने दावा किया था कि राज्य के बारामती क्षेत्र से राकांपा प्रमुख शरद पवार और उनके परिवार के सदस्यों को हराना असंभव है. पाटिल ने कहा था कि सूरज पश्चिम से उग सकता है लेकिन बारामती में पवार परिवार के लिए राजनीतिक हार संभव नहीं है. खाडे ने कहा, ‘‘ (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी देश की आत्मा हैं. वह अजेय हैं. (पूर्व प्रधानमंत्रियों) अटल बिहारी वाजयेपी और इंदिरा गांधी ने अपने समय में चुनाव में हार का सामना किया था लेकिन मोदी कभी नहीं हारेंगे.’’ उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी चुनाव हार गए थे. हालांकि, यह तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है क्योंकि पार्टी के दिग्गज नेता ने 1977 और 2014 के बीच हर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है. आडवाणी ने 2019 का आम चुनाव नहीं लड़ा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu