मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बने: फोर्ब्स

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Apr 2023 09:16 PM
मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बने: फोर्ब्स
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गये हैं. ‘फोर्ब्स’ ने मंगलवार को जारी 2023 के अरबपतियों की सूची में यह जानकारी दी. अंबानी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी गौतम अडाणी वैश्विक सूची में खिसक कर 24वें स्थान पर आ गए हैं. अडाणी 24 जनवरी को दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति थे. उस समय उनकी संपत्ति 126 अरब डॉलर थी. अमेरिकी शॉर्ट-सेलर ंिहडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट हुई.

फोर्ब्स ने कहा कि अडाणी की कुल संपत्ति अब 47.2 अरब डॉलर है और वह अंबानी के बाद दूसरे सबसे धनी भारतीय हैं. अंबानी (65) 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 9वें सबसे धनी व्यक्ति हैं. फोर्ब्स ने कहा कि पिछले साल अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज 100 अरब डॉलर से अधिक की आय हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई. उनका कारोबार तेल, दूरसंचार से लेकर खुदरा क्षेत्र तक फैला है.

फोर्ब्स के मुताबिक, दुनिया के 25 सबसे धनी लोगों की कुल संपत्ति 2,100 अरब डॉलर है. यह आंकड़ा 2022 में 2,300 अरब डॉलर था.
रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया के शीर्ष 25 अमीरों में दो-तिहाई की संपत्ति पिछले साल घटी. सूची के मुताबिक, शिव नाडर तीसरे सबसे धनी भारतीय हैं. देश के चौथे सबसे धनी व्यक्ति का स्थान साइरस पूनावाला को मिला. इस्पात कारोबारी लक्ष्मी मित्तल 5वें, ओपी ंिजदल समूह की सावित्री ंिजदल 6ठे, सन फार्मा के दिलीप सांघवी 7वें और डीमार्ट के राधाकृष्ण दमानी 8वें स्थान पर हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu