मुर्मू ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Aug 2024 08:24 PM
मुर्मू ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई की कि यह त्योहार समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ाएगा. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच अनोखे बंधन का उत्सव है, जो प्रेम और आपसी विश्वास की भावना को मजबूत करता है.

मुर्मू ने कहा, ”यह त्योहार धार्मिक और सांस्कृतिक सीमाओं से परे हमारे देश की विविधता में एकता का प्रतीक है.” राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी संदेश में उन्होंने कहा, ”यह त्योहार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे संकल्प को मजबूत करता है. यह त्योहार सद्भाव और प्रेम की भावना को बढ़ावा दे तथा समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ाए.” रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा. इस दिन बहन अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं.

By Yogesh Kumar Sahu