राज्यसभा के लिए मेरा नामित होना अंत्योदय को दिखाता है: गुलाम अली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 11 Sep 2022 07:30 PM
राज्यसभा के लिए मेरा नामित होना अंत्योदय को दिखाता है: गुलाम अली
ऑडियो सुनें

जम्मू. राज्यसभा के लिए नामित होने पर खुशी जताते हुए जम्मू कश्मीर से भाजपा नेता और गुज्जर समुदाय से आने वाले गुलाम अली खटाना ने रविवार को कहा कि यह निर्णय अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उदय को दिखाता है और समाज के गरीब वर्ग के लोगों की जीत है.

खटाना ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि वह जम्मू कश्मीर के लोगों के उत्थान के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के उपेक्षित वर्ग के उत्थान के अपने वादे को निभाया और उस समुदाय के साधारण कार्यकर्ता को नामित किया जो पिछले 70 साल से ज्यादा समय तक उपेक्षा का शिकार रहा.’’ खटाना भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के एक प्रवक्ता रहे हैं और उन्हें शनिवार शाम को राज्यसभा के लिए नामित किया गया. वह पेशे से इंजीनियर हैं और अपने समुदाय से राज्यसभा पहुंचने वाले अकेले व्यक्ति होंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu