अमिताभ बच्चन के प्रशंसक हैं नानी, ‘अग्निपथ’ जैसी पटकथा की तलाश में रहते थे हमेशा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 26 Aug 2024 08:15 PM
अमिताभ बच्चन के प्रशंसक हैं नानी, ‘अग्निपथ’ जैसी पटकथा की तलाश में रहते थे हमेशा
ऑडियो सुनें

मुंबई. तेलुगु अभिनेता नानी के लिए बॉलीवुड के प्रति उनका प्रेम शुरू होने की कुछ मीठी यादे हैं. अभिनेता नानी ने अभी तक एक भी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया है. लेकिन उन्होंने बचपन में अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘अग्निपथ’ देखी थी और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

उन्होंने कहा, ”मैंने यहां (उत्तर में) रहने वाले लोगों की तुलना में बहुत अधिक हिंदी फिल्में देखी हैं. यहां कुछ बेहतरीन निर्देशक हैं जिनके साथ मैं हर बार काम करना चाहता हूं. मैं बच्चन सर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं.” नानी ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ”जब मैं कोई एक प्रबल किरदार चाहता था…… तब मैं हमेशा ‘अग्निपथ’ जैसी पटकथा की तलाश करता था. बचपन में मेरे लिए यह खास बात होती थी.” ‘अग्निपथ’ में बच्चन ने विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका निभाई थी, जो मुंबई अपराध जगत का हिस्सा बनकर अपने पिता की मौत और अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का बदला लेने की कोशिश करता है.

उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने न केवल उन्हें फिल्मों का शौकीन बना दिया, बल्कि उन्हें एक थ्रिलर सहित कुछ कहानियां लिखने के लिए भी प्रेरित किया. अभिनेता ने कहा, ” ‘अग्निपथ’ मेरी पहली फिल्म के लिए प्रेरणा थी……”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu