नक्सलियों ने बीजापुर में गारमेंट फैक्ट्री पर लगाई आग, चुनाव बहिष्कार का फेंके पर्चे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 06 Nov 2023 01:23 PM
नक्सलियों ने बीजापुर में गारमेंट फैक्ट्री पर लगाई आग, चुनाव बहिष्कार का फेंके पर्चे…
ऑडियो सुनें

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले नक्सलियों ने बीजापुर जिले में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। खबरों के अनुसार नक्सलियों ने बीजापुर के पास गारमेंट फैक्ट्री में आग लगा दी है। नक्सलियों ने मौके पर चुनाव बहिष्कार को लेकर पर्चे भी फेंके।

नक्सलियों ने जिस फैक्ट्री में आग लगाई वो कलेक्टर निवास एवंं सीआरपीएफ के डीआईजी कार्यालय से महज एक किलोमीटर से दूरी पर है। बस्तर संभाग सहित बीजापुर में 7 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर तैयारी पूरी कर ली है।

सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुकमा, बीजापुर व नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों में मतदान कराने के लिए मतदान दलों की हेलीकाप्टर से रवानगी जारी रही। शनिवार को भी यहां से सेना के हेलीकाप्टर में कुछ मतदान दलों को भेजा गया था।

रविवार को सड़क मार्ग से भी वाहनों में कुछ दलों को भेजा गया है। बस्तर संभाग में अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा सीट पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। जगदलपुर, चित्रकोट और बस्तर सीट पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक का समय मतदान के लिए निर्धारित किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav