राकांपा विभाजन: शरद पवार महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री के स्मारक का दौरा करने के लिए कराड रवाना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 03 Jul 2023 12:58 PM
राकांपा विभाजन: शरद पवार महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री के स्मारक का दौरा करने के लिए कराड रवाना…
ऑडियो सुनें

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में विभाजन के एक दिन बाद पार्टी प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के स्मारक का दौरा करने के लिए सोमवार को पुणे से कराड के लिए रवाना हुए। राकांपा प्रमुख के साथ उनकी पत्नी प्रतिभा पवार, राज्यसभा की सदस्य वंदना चव्हाण, राकांपा के प्रवक्ता अंकुश काकड़े, पार्टी की पुणे शहर इकाई के अध्यक्ष प्रशांत जगताप और कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

दिवंगत यशवंतराव चव्हाण के स्मारक का दौरा करने के बाद पवार के सतारा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने की भी उम्मीद है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एकनाथ ंिशदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की, जबकि पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसे राकांपा के संस्थापक शरद पवार के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। शरद पवार ने 24 वर्ष पहले राकांपा की स्थापना की थी।

शरद पवार ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि यह घटनाक्रम कोई ‘‘गुगली’’ नहीं ‘‘डकैती’’ है। उन्होंने कहा था कि वह पार्टी में नया नेतृत्व तैयार करेंगे और जब ऐसी परिस्थितियां आती हैं तो उन्हें काम करने के लिए और अधिक ऊर्जा मिलती है। राकांपा प्रमुख ने यह भी कहा था कि भविष्य के लिए भी पार्टी का चेहरा वह ही हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav