मुंबई में इंजीनियर से 3.7 करोड़ की ठगी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 14 May 2024 12:40 PM
मुंबई में इंजीनियर से 3.7 करोड़ की ठगी…

ऑडियो सुनें

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ शेयर बाजार में बड़ा मुनाफा कमाने का झांसा देकर इंजीनियर से 3.7 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मंगलवार को एक अधिकारी ने जानकारी दी।

एक निजी कम्पनी में कार्यरत, वाशी के रहने वाले 43 वर्षीय इंजीनियर ने 17 फरवरी 2024 को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर में निवेश करने संबंधी ंिलक देखा था। नवी मुंबई साइबर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने बताया कि इंजीनियर ने ंिलक पर क्लिक किया और शेयर में निवेश करने से अच्छा लाभ कमाने की जानकारी प्राप्त की। ंिलक पर संपर्क करने के लिए मोबाईल नंबर भी दिया गया था।

बाद में, पीड़ित ने ठगी करने वालों में से एक के साथ व्हाट्सएप पर चैट करना शुरू कर दिया, जिसने उसे मैसेंिजग ऐप पर विभिन्न समूहों में शामिल होने के लिए कहा। एक व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन ने विभिन्न ंिलक देकर निवेश में इंजीनियर की मदद की।

अधिकारी ने कहा कि एक ठग ने खुद को एक प्रसिद्ध बैंक में प्रतिभूतियों से संबंधित एक वरिष्ठ अधिकारी बताया था। उन्होंने कहा कि पीड़ित ने 17 फरवरी से 24 अप्रैल के बीच 3.7 करोड़ रुपये का निवेश किया।

अधिकारी ने बताया कि जब इंजीनियर को शेयर बाजार से अपने पैसे निकालने में दिक्कत हुई तो उसने दिए गये मोबाईल नंबर पर फोन किया और उसे कोई जवाब नहीं मिला।

इंजीनियर ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (व्यक्तिगत रूप से धोखाधड़ी) 420 (धोखाधड़ी) और 34 (साझा मंशा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Nandkishoryadav