वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री मोदी ने नामांकन दाखिल किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 14 May 2024 12:35 PM
वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री मोदी ने नामांकन दाखिल किया
ऑडियो सुनें

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिस पर उन्होंने 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार जीत हासिल की थी। सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली सदरी पहने मोदी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए वाराणसी जिलाधिकारी के कार्यालय (कलेक्ट्रेट) पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

मोदी ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उनका स्वागत करने के लिए एकत्र भीड़ की ओर हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा ‘‘काशी के साथ मेरा रिश्ता अनूठा, अभिन्न और अतुलनीय है… मैं कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।’’

मोदी ने वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने से पहले मंगलवार को सुबह गंगा नदी के तट पर दशाश्वमेध घाट पर पूजा की और काल भैरव मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती भी की। वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav