केरल में आरएसएस नेता की हत्या के मामले में एनआईए ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Mar 2024 08:13 PM
केरल में आरएसएस नेता की हत्या के मामले में एनआईए ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने केरल में 2022 में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के एक नेता श्रीनिवासन की हत्या के मुख्य आरोपी शफीक को गिरफ्तार किया है. एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी.
बयान के मुताबिक, 16 अप्रैल, 2022 को पलक्कड़ में श्रीनिवासन की हत्या के बाद से शफीक फरार था, जिसे एनआईए की एक टीम ने राज्य के कोल्लम जिले से ढूंढ निकाला.

एनआईए ने बयान में बताया कि मामले में आरोपी की संलिप्तता के लिए सोमवार को आतंकवाद निरोधक एजेंसी ने उसे हिरासत में लिया. बयान के मुताबिक, शफीक प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का एक प्रमुख सदस्य था, जो पिछले काफी समय से फरार था.

हत्या की साजिश रचने के हिस्से के रूप में कुल 71 लोगों की पहचान की गई है और एनआईए पहले ही दो आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है. एनआईए ने पिछले साल 17 मार्च और छह नवंबर को आरोपपत्र दाखिल किया था. केरल के मलप्पुरम जिले का रहने वाला शफीक पीएफआई का एक प्रमुख सदस्य था, जिसने श्रीनिवासन की हत्या को अंजाम दिया था.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu