सत्तर साल तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस पूरे देश में संविधान लागू नहीं कर सकी: मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 May 2024 08:31 PM
सत्तर साल तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस पूरे देश में संविधान लागू नहीं कर सकी: मोदी
ऑडियो सुनें

हिम्मतनगर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा संविधान को बदल देने के कांग्रेस के दावे पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि विपक्षी पार्टी 70 वर्ष सत्ता में रहने के बावजूद पूरे देश में संविधान लागू नहीं कर सकी.

उत्तरी गुजरात के हिम्मतनगर में साबरकांठा और मेहसाणा सीट से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह संविधान के प्रति प्रतिबद्ध हैं और उनकी सरकार पूर्ववर्ती राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर में भी इसका लागू होना सुनिश्चित किया है.

मोदी ने कहा, “कांग्रेस नेता अब दावा कर रहे हैं कि संविधान खतरे में है और आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा. हकीकत में कांग्रेस अपने 70 वर्ष के शासन में संविधान को पूरे देश में लागू नहीं कर पाई. कश्मीर में हमारा संविधान लागू नहीं हुआ… मोदी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मोदी संविधान के प्रति प्रतिबद्ध हैं.” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम लिए बिना भाजपा के स्टार प्रचारक ने कहा कि पार्टी का ‘शहजादा’ अब दावा कर रहा है कि अगर मोदी तीसरी बार सत्ता में आए तो देश जलेगा. उन्होंने कहा, “वास्तव में यह कांग्रेस है जो अब जल रही है. वे ऐसी बातें इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उनके सपने अब राख में बदल गए हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu