NIA अदालत ने गढ़चिरौली में हत्या के आरोपी चार नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Nov 2024 10:39 PM
NIA अदालत ने गढ़चिरौली में हत्या के आरोपी चार नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

ऑडियो सुनें

मुंबई. राष्ट्रीय अन्वेषण अधिकरण (एनआईए) के मामलों से जुड़ी यहां की अदालत ने पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पकड़े गए चार कथित नक्सलियों को सोमवार को 14 दिन क न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मुंबई से करीब 930 किलोमीटर दूर भामरागढ. के लाहेरी गांव के निवासी दिनेश पुसु गावड़े की पेनगुंडा में उस समय हत्या कर दी गई जब वह एक खेल कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे. यह घटना 16 नवंबर 2023 को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दौरे के एक दिन बाद हुई थी.

एनआईए ने पिछले महीने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी और इसके बाद डोबा वड्डे, रवि पल्लो, सतीश महाका और कोमति महाका नामक आरोपियों को मुंबई लाया एवं यहां की विशेष एनआईए अदालत में पेश किया.  विशेष न्यायाधीश चकोर बाविस्कर ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. एनआईए के मुताबिक चारों आरोपी प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्य हैं. एजेंसी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से भारी बंदूक, विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, इले्ट्रिरक स्विच आदि बरामद किए गए हैं. एनआईए ने बताया कि उन पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं.

By Yogesh Kumar Sahu