अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
पार्टी ने अब तक प्रदेश अध्यक्ष रहे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के कार्यकाल मे योगदान की सराहना की है।
इसी तरह यूपी पीसीसी चीफ आराधना मिश्रा को बनाया गया है। वे राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी की पुत्री हैं तथा प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक है।
तीन बार से लगातार विधायक आराधना मिश्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनाई गई हैं। इसी तरह इमरान मसूद को वर्किंग प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी, देवेंद्र निषाद और वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद बने हैं।
कांग्रेस ने चौधरी वीरेंद्र सिंह को यूपी कांग्रेस विधायक दल का नेता घोषित किया है।