रायपुर. गुरुवार को प्रदेश के 15 जिलों में एक भी नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई है. शेष 13 जिलों में 2 के नीचे पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. 9385 लोगों की जांच में 0.17 प्रतिशत संक्रमण दर से 16 संक्रमित मिले हैं. रायपुर, सरगुजा एवं बस्तर से 2-2, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, बलौदाबाजार, बिलासपुर, मुंगेली, कोरिया, बलरामपुर, कोंडागांव एवं बीजापुर से 1-1 मरीज मिले हैं. 24 मरीज के रिकवर होने के बाद राज्य में 118 एक्टिव केस बचे हैं. इसमें रायपुर व रायगढ़ के 14-14, सरगुजा के 11, बलरामपुर के 10, बस्तर के 9 सहित अन्य जिले के मरीज शामिल हैं. महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही व नारायणपुर में कोरोना के एक भी मरीज सक्रिय नहीं हैं.
15 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 01 Apr 2022 12:55 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 रायखेड़ा थर्मल पावर स्टेशन में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत
- 2 चीन ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा ब्रेन मॉनिटर, विकसित किया ‘एयरस्कोप’, जो पढ़ लेगी दिमाग की हर खुराफात
- 3 Lalit Modi ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, अब भारत लाना कितना मुश्किल?
- 4 India’s First Digital Tribal Museum जंगल और संस्कृति बचाने, अंग्रेजों के दमन से लड़ने वाले आदिवासी नायकों को समर्पित एक संग्रहालय, देखिए एक्सक्लूजिव वीडियो
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: