इंदौर में दो पक्षों के बीच पथराव के दो मुख्य आरोपियों पर एनएसए लगाया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Nov 2024 08:12 PM
इंदौर में दो पक्षों के बीच पथराव के दो मुख्य आरोपियों पर एनएसए लगाया गया

ऑडियो सुनें

इंदौर. इंदौर में बच्चों के पटाखे फोड़ने से जुड़े विवाद में तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच पथराव के दो मुख्य आरोपियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सोमवार को सख्त कदम उठाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक नवंबर को बच्चों के पटाखे फोड़ने को लेकर दो गुटों में पथराव हुआ था, जिसमें छह लोग मामूली तौर पर घायल हो गए थे.

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ऋषिकेश मीना ने बताया कि पुलिस की सिफारिश पर जिला प्रशासन ने पथराव के दो मुख्य आरोपियों मोहम्मद शानू (37) और सलमान मोहम्मद (35) के खिलाफ एनएसए लगाया और गिरफ्तारी वारंट जारी किया. उन्होंने बताया, ”वारंट तामील कराते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.” मीना ने बताया कि छत्रीपुरा क्षेत्र में अभी हालात शांतिपूर्ण हैं और पथराव के कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. डीसीपी ने बताया कि पथराव के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

By Yogesh Kumar Sahu