ओडिशा पुलिस का एसआई मामला दर्ज करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 16 Apr 2025 03:21 PM
ओडिशा पुलिस का एसआई मामला दर्ज करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा में पुलिस के एक उपनिरीक्षक (एसआई) को सतर्कता अधिकारियों ने मामला दर्ज करने के लिए 4,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

आरोपी पुलिस अधिकारी की पहचान राजेश कुमार श्रीचंदन के रूप में हुई है, जो नयागढ़ जिले के सारनकुल पुलिस थाने में तैनात था। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया गया और आरोपी पुलिसकर्मी को मंगलवार को सरनकुल थाने के सामने सतर्कता विभाग की टीम ने पकड़ लिया।

शिकायत में कहा गया कि रिश्वत की पूरी रकम श्रीचंदन के कब्जे से बरामद कर गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर ली गई। विज्ञप्ति में कहा गया कि आरोपी उपनिरीक्षक को अदालत में पेश किया गया। श्रीचंदन के भुवनेश्वर स्थित आवास और उनके कार्यालय कक्ष की एक साथ तलाशी ली गई। आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा सात के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital