ओडिशा: राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर युवा कांग्रेस ने संबित पात्रा के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 08 Jun 2025 09:32 PM
ओडिशा: राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर युवा कांग्रेस ने संबित पात्रा के आवास के बाहर किया प्रदर्शन
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा के पुरी में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के आवास के बाहर राहुल गांधी के खिलाफ उनकी हालिया टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. अधिकारियों ने बताया कि पोस्टर और बैनर लेकर युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता यहां कलिंग विहार स्थित पात्रा के आवास तक पहुंचे और घर में घुसने की कोशिश करने लगे, जिन्हें रोकने पर पुलिसर्किमयों के साथ उनकी झड़प हुई.

पात्रा ने हाल ही में पुरी के पिपिली इलाके में एक जनसभा के दौरान आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ”चीन या पाकिस्तान के पेड एजेंट” हैं. भाजपा सांसद ने तीन जून को नयी दिल्ली में राहुल गांधी के बारे में इसी तरह की टिप्पणी की थी. पात्रा ने यह टिप्पणी राहुल गांधी के मध्यप्रदेश दौरे के दौरान पार्टी के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘सरेंडर’ (आत्मसमर्पण) करने का आरोप लगाये जाने के बाद की. राहुल ने आरोप लगाया था कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आत्मसमर्पण’ कर दिया था.

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध स्थल पर एक एम्बुलेंस भी लेकर आए और उन्होंने दावा किया कि पात्रा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. युवा कांग्रेस की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष रंजीत पात्रा ने कहा, ह्लपात्रा (संबित) अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. पहले उन्होंने दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी भगवान जगन्नाथ से भी बड़े हैं. अब उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है. हम उन्हें एम्बुलेंस में मानसिक अस्पताल ले जाने के लिए यहां आए हैं.ह्व युवा कांग्रेस के एक अन्य नेता यासिर नवाज ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ ऐसी टिप्पणी कर अशांति पैदा करने और देश को बांटने की कोशिश की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu