जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सुरक्षाकर्मी घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Sep 2022 06:12 PM
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सुरक्षाकर्मी घायल
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया और एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के हेफ शिरमल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसाईं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं और मुठभेड़ शुरु हो गई. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. इस दौरान सुरक्षा बल के एक जवान के घायल होने की खबर है. उन्होंने बताया कि आतंकियों की तलाश के लिए अभियान जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu