ओन्स जाबेउर कंधे की चोट के कारण अमेरिकी ओपन से हटी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 23 Aug 2024 11:39 AM
ओन्स जाबेउर कंधे की चोट के कारण अमेरिकी ओपन से हटी
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क: अमेरिकी ओपन में 2022 की उपविजेता ओन्स जाबेउर कंधे की चोट के कारण इस साल के टूर्नामेंट से हट गईं। सोमवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में जाबेउर को 17वीं वरीयता मिलनी थी। अमेरिकी टेनिस एसोसिएशन ने कहा कि जाबेउर के हट जाने के बाद वरीयता प्राप्त करने के लिए पात्र अगली सर्वोच्च खिलाड़ी एलिस मर्टेंस को 33वीं वरीयता दी जाएगी।

जाबेउर हाल में चोटों से जूझती रही है। उन्होंने मॉन्ट्रियल में अपने एकमात्र मैच में नाओमी ओसाका से हारने के बाद वांिशगटन में हार्ड-कोर्ट टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। जाबेउर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनका कंधा अभी ठीक नहीं हुआ है और इस कारण वह अमेरिकी ओपन में नहीं खेल पाएंगी। ट्यूनीशिया कि यह खिलाड़ी 2022 और 2023 में ंिवबलडन के फाइनल में भी पहुंची थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav