हरिद्वार. योग गुरू रामदेव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आंतकी घटना की बुधवार को निंदा करते हुए उसे आजाद भारत के इतिहास में हिंदुओं को निशाना बनाने की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे बर्बर घटना बताया. रामदेव ने कहा कि इस घटना के पीछे देश में गृह युद्ध भड़काने की पाकिस्तान की साजिश है, लेकिन देश में लोगों के बीच आपसी नफरत पैदा करने और खून खराबा कराने के आतंकी मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे.
उन्होंने कहा, ह्लइस आतंकी घटना के पीछे पाकिस्तान का हाथ है और भारत विरोधी लोग आतंकियों का वित्तपोषण कर रहे हैं.ह्व योग गुरू ने भारत सरकार से पाकिस्तान में चल रहे आतंकी शिविरों को ध्वस्त करने तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का जल्द भारत में विलय करने की मांग भी की. उन्होंने कहा, ह्लपहलगाम आतंकी घटना हिंदुओं को निशाना बनाने की आजाद भारत के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी और बर्बर घटना है .ह्व रामदेव ने कहा कि अब ऐसी ताकतों को करारा जवाब देने का सही वक्त है .
उन्होंने कहा, ह्लहमें अब अमेरिका और इजराइल की तरह दुश्मनों को जवाब देना होगा. अब सहिष्णुता और कायरता को छोड़कर हमें अपनी ताकत दिखानी होगी. पहलगाम की घटना के बाद अब हमें चुप नहीं बैठना है.ह्व दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. इनमें ज्यादातर पर्यटक हैं.