पाकिस्तान: लड़के और लड़की के साथ बैठने को लेकर झड़प, 21 विद्यार्थी घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 16 Mar 2022 08:18 PM
ऑडियो सुनें

लाहौर. पाकिस्तान में पंजाब विश्वविद्यालय के करीब 21 विद्यार्थी यहां उस वक्त घायल हो गये, जब उनकी एक कट्टरपंथी इस्लामी संगठन के साथ झड़प हो गई. संगठन ने एक लड़के और एक लड़की के साथ बैठने पर ऐतराज जताया था. लैंगिक अध्ययन विभाग के बाहर एक कैंटीन में मंगलवार को एक लड़की और एक लड़का बैठे हुए थे, तभी इस्लामी जमियत तुलाबा के सदस्यों ने उनसे वहां से जाने को कहा.

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि जब उन दोनों ने ऐसा करने से मना किया, तब संगठन के सदस्यों ने लड़के को थप्पड़ मार दिया. उन्होंने बताया कि इस पर, अन्य छात्रों ने संगठन के सदस्यों को लड़का और लड़की को प्रताड़ित करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके शीघ्र बाद उनके बीच झड़प हो गई.

डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, कुछ छात्र लोहे की छड़ और डंडों से लैस थे. पुलिस ने बताया कि सिर में चोट लगने के बाद ज्यादातर छात्रों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि अब तक, दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu