रेलवे पर प्रधानमंत्री मोदी का बयान ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ और चुनावों से प्रेरित : गहलोत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 12 Apr 2023 07:44 PM
रेलवे पर प्रधानमंत्री मोदी का बयान ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ और चुनावों से प्रेरित : गहलोत
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्ववर्ती केन्द्र सरकारों द्वारा रेलवे को राजनीति का अखाड़ा बनाए जाने और रेलवे के आधुनिकीकरण पर हमेशा राजनीतिक स्वार्थ हावी रहने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया. गहलोत ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह बयान आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों को देखते हुए दिया है जो देशवासियों के गले नहीं उतरेगा.

उल्लेखनीय है क­ िप्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम को ‘वर्चुअल’ माध्यम से संबोधित करते हुए उक्­त ट­प्­िपणी की. जयपुर रेलवे स्­टेशन पर आयोज­ति कार्यक्रम में मुख्­यमंत्री गहलोत भी मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने रेलवे में कथित राजनीति को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे देश का दुर्भाग्य रहा है कि रेलवे जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था, जो सामान्य मानवीय जीवन का इतना बड़ा ह­स्­िसा है, उसे भी राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया था. आजादी के बाद भारत को एक बड़ा रेलवे नेटवर्क मिला था. लेक­नि रेलवे के आधुनिकीकरण पर हमेशा राजनीतिक स्­वार्थ हावी रहा.’’

उन्­होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ से तय किया जाता था कि कौन रेल मंत्री बनेगा कौन नहीं बनेगा. उन्­होंने कहा, ‘‘हालत यह थी कि रेलवे की र्भितयों में राजनीति होती थी, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होता था.’’ मोदी ने कहा, ‘‘इन सारी परिस्थितियों में बदलाव वर्ष 2014 के बाद आना शुरू हुआ है. सरकार पर राजनीतिक सौदेबाजी का दबाव हटा तो रेलवे ने भी चैन की सांस ली और नई ऊंचाई पाने के लिए दौड़ पड़ी.’’ गहलोत ने कार्यक्रम के बाद जारी बयान में कहा, ‘‘2014 से पूर्व के रेलमंत्रियों के कार्यकाल के फैसलों को भ्रष्टाचार एवं राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित बोलना दुर्भाग्यूर्ण है.’’

उन्­होंने कहा, ‘‘रेलवे का महत्व कम करने का प्रयास तो आपने अपने कार्यकाल में अलग रेलवे बजट को समाप्त कर किया है. आज आधुनिक ट्रेनें चल पा रही हैं क्योंकि डॉक्टर मनमोहन सिंह जी ने वित्त मंत्री के रूप में 1991 में आर्थिक उदारीकरण किया और नई तकनीक को भारत में विकसित होने का अवसर दिया.’’ उन्होंने तंज भरे शब्दों में कहा, ‘‘पूरी दुनिया में समय के साथ प्रौद्योगिकी आधुनिक हुई है, जिनसे भारत में भी नई तकनीक आई है और रेलवे में सुधार हुए हैं. यह कहना उचित नहीं है कि रेलवे में विकास कार्य 2014 के बाद ही हुए हैं.’’

देश और देशवासियों के लिये सर्मिपत हैं राहुल गांधी : गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अलग व्यक्तित्व वाला बताते हुए बुधवार को कहा कि वह देश व देशवासियों के लिए सर्मिपत हैं और अपनी आवाज उठाते रहेंगे. साथ ही गहलोत ने राज्­य में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट द्वारा अपनी ही सरकार के खिलाफ ‘अनशन’ से जुड़े सवालों को यह कहते हुए टाल दिया क­ ि‘‘हमारा लक्ष्य केवल महंगाई (से) राहत है.’’ देश के विपक्षी दलों में राहुल गांधी की स्वीकार्यता संबंधी एक सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की स्वीकार्यता पहले से ही बढी हुई है.

उन्­होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी का अलग व्यक्तित्व है. वह देश और देशवासियों के लिये सर्मिपत हैं. वह अपनी आवाज उठाते रहेंगे.’’ गहलोत ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा द्वारा सोशल मीडिया के जरिये जो षडयंत्र किया गया था वह नाकाम हो गया… भारत जोड़ो यात्रा में .. इसलिये आप देख लीजिये उस व्यक्ति (राहुल गांधी) को आपने (भाजपा) ने कहा कि आप लंदन में क्या बोलकर आ गये.. माफी मांगों और बोलने नहीं दिया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनको (राहुल गांधी) को संसद के अंदर बोलने देते.. उसके बाद कहते कि हम आपसे संतुष्ट नहीं हैं माफी मांगों.. षडयंत्र करके पूरे सत्ता पक्ष ने संसद नहीं चलने दिया. आखिर में षडयंत्र किया गया.. जबसे वह भारत जोड़ो यात्रा में कामयाब हुए तब से भाजपा घबरा गई… प्रधानमंत्री खुद घबरा गये और जिस प्रकार से उन्होंने माहौल बनाया कि कैसे इस आदमी (राहुल गांधी) को आउट करना है संसद से और षडयंत्र तब तक का है.’’ गहलोत ने पायलट के ‘अनशन’ से जुड़े लगभग सभी सवालों को यह कहते हुए टाल दिया कि ‘‘हमारा लक्ष्य महंगाई राहत है और उसके अलावा हमारा ध्यान ना कहीं है और ना कहीं जाता है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu