प्रधानमंत्री, अन्य भाजपा नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डिस्प्ले’ तस्वीर पर लगाया तिरंगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 02 Aug 2022 06:43 PM
प्रधानमंत्री, अन्य भाजपा नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डिस्प्ले’ तस्वीर पर लगाया तिरंगा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के अन्य नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डिस्प्ले’ तस्वीर पर मंगलवार को ‘तिरंगा’ लगाया और लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा था कि ‘आजादी का अमृत महोत्वस’ जन आंदोलन में बदल रहा है और उन्होंने लोगों से दो अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया खातों पर प्रोफाइल तस्वीर के रूप में ‘तिरंगा’ लगाने का अनुरोध किया था.

मोदी ने मंगलवार को सुबह ट्वीट किया, ‘‘दो अगस्त का आज का दिन खास है. जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तो ऐसे में हमारा देश तिरंगे का सम्मान करने की सामूहिक मुहिम के तहत ‘हर घर तिरंगा’ के लिए तैयार है. मैंने मेरे सोशल मीडिया पेज पर डीपी (डिस्प्ले तस्वीर) बदल दी है और मैं आप से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं.’’

इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने अपनी डीपी में तिरंगा लगाया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा शासित राज्यों के लगभग सभी मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी डीपी बदलते हुए उसके स्थान पर तिरंगा लगाया. मोदी ने तिरंगे का डिजाइन तैयार करने वाले ंिपगली वेंकैया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

मोदी ने कहा, ‘‘ हमारा देश हमें तिरंगा देने के उनके प्रयासों के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा. हमें अपने तिरंगे पर बहुत गर्व है. मैं कामना करता हूं कि तिरंगे से ताकत एवं प्रेरणा लेते हुए हम राष्ट्र की प्रगति के लिए काम करते रहें.’’ शाह ने भी अपने सभी सोशल मीडिया पेज की डीपी में तिरंगा लगाया और ट्वीट कर कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के आ’’ान पर आज अपनी सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगाया.

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाने के लिए मैं सभी से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी पर तिरंगा लगाने की अपील करता हूं.’’ नड्डा ने भी अपने सोशल मीडिया पेज की डीपी में तिरंगा लगाया और ंिपगली वेंकैया को श्रद्धांजलि अर्पित की.

उन्होंने कहा, ‘‘देश की एकता, अखंडता और प्राचीन संस्कृति का प्रतीक भारतीय राष्ट्रीय ध्वज देशवासियों में सदैव देश के प्रति प्रेम-समर्पण की भावना जागृत करता है.’’ योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अमृत काल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा महाभियान में सहभागिता करते हुए आज मैंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तिरंगे को डीपी बनाया है.’’ उन्होंने सभी से इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया.

अमित शाह का लोगों से अनुरोध : सोशल मीडिया की प्रोफाइल में तिरंगे की फोटो लगाएं

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोगों से अपने सोशल मीडिया खातों के प्रोफाइल फोटों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने का आग्रह किया. आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 91वें संस्करण में रविवार को देशवासियों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ एक जन आंदोलन में बदल रहा है. उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से दो अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया खातों के प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाने का भी आग्रह किया था.

शाह ने कहा, ‘‘आजÞादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर मैंने सोशल मीडिया खाते के प्रोफाइल पर तिरंगे की फोटो लगायी है. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना प्यार और सम्मान दिखाने के लिए अपने सोशल मीडिया खाते की ‘डीपी’ (डिस्प्ले पिक्चर) में तिरंगे की फोटो लगाएं.’’ गृहमंत्री ने इससे पहले कहा था कि तिरंगा देश को जोड़ने के अलावा सभी को राष्ट्र की सेवा में सर्मिपत होने की प्रेरणा देता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu