केंद्र ने एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 27 May 2022 05:23 PM
केंद्र ने एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय से स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ क्रूज जहाज से मादक द्रव्य की बरामदगी मामले की कथित तौर पर लचर जांच करने को लेकर कार्रवाई करने को कहा है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. इस मामले में पिछले साल फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन की भी गिरफ्तारी हुई थी. उन्होंने कहा कि कथित तौर पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र देने के मामले में भी वानखेड़े के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है.

अक्टूबर 2021 में क्रूज जहाज से मादक द्रव्य की बरामदगी मामले में शुक्रवार को आर्यन खान को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने क्लीन चिट दे दी.वानखेड़े भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वित्त मंत्रालय नोडल प्राधिकरण है. सूत्रों ने कहा कि सरकार ने सक्षम प्राधिकारी से क्रूज जहाज से मादक द्रव्य की बरामदगी मामले में कथित लचर जांच के लिए वानखेड़े के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news