प्रभसिमरन के 91 रन, पंजाब किंग्स ने बनाए पांच विकेट पर 236 रन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 May 2025 09:46 PM
प्रभसिमरन के 91 रन, पंजाब किंग्स ने बनाए पांच विकेट पर 236 रन
ऑडियो सुनें

धर्मशाला. पंजाब किंग्स ने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (91 रन) के अर्धशतक की मदद से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पांच विकेट पर 236 रन बनाए.

प्रभसिमरन ने 48 गेंद में छह चौके और सात छक्के से 91 रन की पारी खेली. उनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 45 रन, शंशाक सिंह ने नाबाद 33 रन और जोश इंग्लिस ने 30 रन का योगदान दिया. एलएसजी के लिए आकाश सिंह और दिग्वेश राठी ने दो दो विकेट हासिल किए. प्रिंस यादव को एक विकेट मिला.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu