नीला पड़ गया था प्रतीक का शरीर, दिल और विसरा सुरक्षित रखा; पोस्टमार्टम रिपोर्ट

लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई, प्रतीक यादव (38) का लखनऊ में निधन हो गया है। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के सबसे छोटे बेटे थे। उन्हें सुबह छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। डॉक्टर ने जांच पड़ताल करके उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आवास पर पहुंचा प्रतीक यादव का शव

प्रतीक यादव का शव उनके विक्रमादित्य स्थित आवास पर लाया गया है।

विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर ले जाया गया शव
प्रतीक यादव का शव पोस्टमार्टम हाउस से विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर ले जाया गया है। आखिरी तक यही सूचना थी कि अपर्णा यादव के आने के बाद उन्हें ही शव सुपुर्द किया जाएगा, लेकिन उनके आने में देरी की वजह से शव घर ले जाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button