VIDEO राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु छत्तीसगढ़ पहुंची, सीएम राज्यपाल ने किया स्वागत, माता हासी देवी पर दो सौ रूपये का सिक्का, डाक टिकट जारी किया

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 22 Oct 2026 05:37 PM
VIDEO राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु छत्तीसगढ़ पहुंची, सीएम राज्यपाल ने किया स्वागत, माता हासी देवी पर दो सौ रूपये का सिक्का, डाक टिकट जारी किया
ऑडियो सुनें

राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुँची.

एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल रमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, गृह मंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री खुशवंत साहेब, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और मुख्य सचिव ने किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने लोकभवन में शदाणी दरबार तीर्थ की पंचम पीठाधीश माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रु का सिक्का और 5 रु का डाक टिकट जारी किया

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपरी मुर्मु इनडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन में शामिल होने के लिए निकल गईं।

कल शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी,
#BastarDusshera के इतिहास में पहली बार कोई राष्ट्रपति मुरिया दरबार में शामिल हो रही हैं

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group