राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी देशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन बस्तर के जगदलपुर पहुंची हैं। बस्तर आगमन पर उन्होंने सबसे पहले सुप्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की समृद्धि की कामना की।
छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अभिवादन किया.
बस्तर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुरिया दरबार में हुईं शामिल हुई है जहां उनका उदबोधन चल रहा है।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ‘छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया’ सिर्फ कहने से नहीं होगा। छत्तीसगढ़ को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। जब सभी मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान जगदलपुर के माता दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होकर जनजातीय प्रतिनिधियों से मुलाकात की।