राष्ट्रपति कोविंद ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर नागरिकों को दी बधाई

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 16 Apr 2022 07:14 PM
राष्ट्रपति कोविंद  ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर नागरिकों को दी बधाई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर शनिवार को नागरिकों को शुभकामनाएं दी और कामना की कि यह उत्सव एकता की भावना को फिर से जगाए और राष्ट्र की समृद्धि एवं कुशलक्षेम की प्रतिबद्धता को मजबूत करें. राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा, ‘‘ईस्टर के पावन अवसर पर मैं सभी नागरिकों, खासतौर से भारत और विदेश में रह रहे ईसाई समुदाय को शुभकामनाएं और दिल से बधाई देता हूं.’’

कोविंद ने कहा कि ईस्टर ईसा मसीह के पुनर्जीवन का जश्न मनाने का अवसर है और यह लोगों को प्रेम, त्याग तथा क्षमा के रास्ते का अनुसरण करने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने कहा, ‘‘चलिए हम ईसा मसीह के जीवन से सीखें और पूरे मानवता की बेहतरी के लिए एक साथ मिलकर काम करें. यह पर्व हमारे अंदर एकता की भावना को फिर से जगाए और हमारे देश के कुशलक्षेम और समृद्धि के लिए हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करे.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news