प्रधानमंत्री मोदी ने कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 19 Feb 2024 01:07 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया…
ऑडियो सुनें

नईदिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। इस मंदिर को श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट बनवा रहा है, जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं. इस कार्यक्रम में शामिल होने देशभर से 11000 से अधिक साधु-संत संभल पहुंचे हैं.

कई धार्मिक नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मंदिर के शिलान्यास समारोह में उपस्थित हैं. श्री कल्कि धाम मंदिर परिसर 5 एकड़ में बनकर तैयार होगा. इसका निर्माण कार्य पूरा होने में 5 साल लगेंगे. इस मंदिर का निर्माण भी बंसी पहाड़पुर के गुलाबी पत्थरों से होगा.

सोमनाथ मंदिर और अयोध्या का राम मंदिर भी बंसी पहाड़पुर के पत्थरों से ही बना है. मंदिर के शिखर की ऊंचाई 108 फीट होगी. इसमें स्टील या लोहे का इस्तेमाल नहीं होगा. श्री कल्कि धाम मंदिर में 10 गर्भगृह होंगे, जिनमें भगवान विष्णु के 10 अवतारों के विग्रह स्थापित किए जाएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav