रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. 171 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं. प्रारंभिक परीक्षा के माध्यम से 2,548 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित किया गया है. मुख्य परीक्षा 26 मई से 29 मई तक होगी. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सचिव जीवन किशोर धु्रव के अनुसार राज्य सेवा
मुख्य परीक्षा केऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू हुई है. अभ्यर्थी 6 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन में सुधार कर सकेंगे. आवेदक एक ही बार त्रुटि सुधार करा सकेगा. 11 अप्रैल
के बाद किसी भी त्रुटि का सुधार नहीं किया जा सकेगा. मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 मई को होगी.
पीएससी मेंस के आवेदन शुरू, 6 अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Thu, 24 Mar 2022 12:44 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 संभल हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर ₹10 लाख की लागत
- 2 उज्जैन में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, अफवाह फैलाने के आरोप में 15 गिरफ्तार
- 3 बड़ी खबर : भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी मामले की सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में अधिसूचना जारी, 21 रसूखदार आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हुई
- 4 शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, मेष समेत इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
By www.navabharat.news