खनन नीति के जरिए ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ को खतरे में डाल रही है पंजाब सरकार : भाजपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Sep 2022 08:13 PM
खनन नीति के जरिए ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ को खतरे में डाल रही है पंजाब सरकार : भाजपा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर राज्य के सीमावर्ती जिलों में खनन नीति के जरिए ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ के लिए खतरा पैदा करने का आरोप लगाया है. भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों में ‘भ्रष्टाचार’ व्याप्त है.

गौरव भाटिया ने कहा कि आप नेता अरविंद केजरीवाल देश के ‘सबसे भ्रष्ट’ नेता हैं और उनकी पार्टी एक ‘बीमारी’ है जो दिल्ली में घोटाले करने के बाद अब पंजाब में भी ऐसा करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने खनन नीति पर रोक लगा दी क्योंकि सेना ने इस पर आपत्ति जताई थी.

अदालत में सेना के रुख का हवाला देते हुए भाटिया ने संवाददाताओं से कहा कि खनन नीति से सीमावर्ती जिलों में संरचनात्मक अखंडता और बंकरों की मजबूती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. भाजपा नेता ने केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देने को कहा. भाटिया ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने कुछ निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए अपनी राशन योजना बनाई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu