रहाणे मांसपेशियों में खिंचाव के कारण IPL से बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 May 2022 05:11 PM
रहाणे मांसपेशियों में खिंचाव के कारण IPL से बाहर
ऑडियो सुनें

मुंबई. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज अंिजक्य रहाणे मांसपेशियों (हैमस्ट्रिंग) में खिंचाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बचे हुए सत्र से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. केकेआर ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की गई एक आधिकारिक घोषणा में बताया, ‘‘ अंिजक्य रहाणे हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2022 के बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गये हैं. हम आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं . केकेआर को आपकी कमी खलेगी.’’ रहाणे का स्कैन कराया गया था, जिससे पता चला कि उनकी मांसपेशियों में चोट है.

टीम के द्वारा पोस्ट किये गये एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने टीम के साथ मैदान के बाहर और अंदर अपने समय का लुत्फ उठाया. मैंने यहां एक क्रिकेटर के रूप में काफी कुछ सीखा. मैं निश्चित रूप से अगले साल और मजबूत होकर वापस आऊंगा. मुझे यकीन है कि हम अगले मैच में एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उम्मीद है कि केकेआर प्ले-आॅफ में पहुंचेगी.’’ केकेआर 13 मैचों में छह जीत से 12 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है. टीम अपने अगले मैच में अगर लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़े अंतर से हराने में सफल रहती है तब भी उसे प्लेआॅफ में क्वालीफाई करने के लिए अन्य मैचों के नतीजे पर निर्भर रहना होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu