रायपुर दक्षिण उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने नामांकन दाखिल किया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 23 Oct 2024 03:13 PM
रायपुर दक्षिण उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने नामांकन दाखिल किया…
ऑडियो सुनें

रायपुर: रायपुर दक्षिण उपचुनाव दंगल में उतरे बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान MP बृजमोहन अग्रवाल, ललित जैसिंघ सहित कई बीजेपी नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद सुनील सोनी ने कहा कि, आज मुहूर्त पर नामांकन दाखिल किया है।

मेरे साथ दक्षिण विधानसभा के 8 बार विधायक रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल साथ में रहे। बता दें कि दरअसल, भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद रायपुर दक्षिण सीट खाली हुई है। इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को उप चुनाव की घोषणा की थी। वहीं, कांग्रेस से आकाश शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। जिसके बाद से दूसरे दावेदार प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर और कन्हैया अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष की बैठक से दूरी बना ली है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav