रायपुर: सूने मकान से चोरी करने वाले दो नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 29 Jul 2023 07:25 PM
रायपुर: सूने मकान से चोरी करने वाले दो नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

रायपुर: खम्हारडीह थाना क्षेत्र के प्रार्थी प्रताप सिंह चौरसिया निवासी व्हीआईपी स्टेट नारायण कुटी ओमनी फेस-02 के सामने थाना खम्हारडीह ने दिनांक 20.07.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके मकान के दाहिने साईड इनके बड़े भाई डॉ शैलेन्द्र कुमार चौरसिया का मकान शिव कुटी है जहां पर वे अपने परिवार के साथ रहते है।

दिनांक 23.07.2023 को शाम 06:00 बजे इनका बड़ा भाई इसे बताया था कि यह परिवार सहित बैंगलोर जा रहे है घर के मेन गेट का चाबी काम करने वाली बाई के पास है कि दिनाक 24.07.2023 के शाम 06.00 बजे से दिनांक 28.07-2023 के दोपहर 16.00 के मध्य कोई अज्ञात चोर बड़े भाई के मकान हाल के खिड़की में लगे लोहे के बिल को उखाड़ कर कमरा अंदर प्रवेश कर लोहे के आलमारी लॉकर में रखे नगदी रकम 03,00,000/-रूपये को चोरी कर ले गया है।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 272 / 23 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना माल मुल्जिम पता तलास दौरान चोरी के मास्टरमाइंड आरोपी विनाशक उर्फ मास्टर देवार से चोरी के रकम से खरीदे गये एक पल्सर वाहन नीला कलर क्रमांक सीजी 04- पीजी-4378 एवं नगदी रकम 05 हजार रुपये तथा दो नाबालिग को चोरी के रकम से खरीदे गये एक दो पहिया वाहन टीव्हीएस एक्सन बिना नंबर एवं नगदी 10 हजार रुपये तथा दूसरे से नगदी रकम 7 हजार रुपये जप्त कर कब्जा में लिया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कुमार गौरव साहू थाना प्रभारी थाना खम्हारडीह एवं स्टाफ स.उ.नि. श्रीराम वर्मा आरक्षक-2300 नरेन्द्र कुमार कुरे, आरक्षक 2454 मुरली यादव, आरक्षक 1879. संतोष कुमार नागरची का विशेष योगदान रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav