देश में जनघोष बन गया अबकी बार 400 पार का नारा: मुख्यमंत्री योगी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 17 May 2024 03:37 PM
देश में जनघोष बन गया अबकी बार 400 पार का नारा: मुख्यमंत्री योगी
ऑडियो सुनें

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि देश में लोकसभा चुनाव के सात चरणों में से अभी चार चरण ही संपन्न हुए हैं लेकिन जनता चार जून को आने वाले परिणामों को लेकर आश्वस्त है कि इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीत होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा में कहा, ‘‘यही वजह है कि पूरे देश में एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार का नारा गूंज रहा है। यह उद्घोष अब जनघोष बन गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरे देश में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के विभाजनकारी एवं तुष्टिकरण तथा अराजक नीतियों के खिलाफ देश की आम जनमानस की उद्घोषणा का शंखनाद है।’’ योगी के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने बाराबंकी की लोकसभा प्रत्याशी राजरानी रावत और मोहनलालगंज के लोकसभा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पक्ष में लेगों से मतदान करने की अपील की।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना की विजय का अबकी बार 400 पार का नारा एक नया उद्घोष भी है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश चंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav