रतन टाटा समर्थित अपस्टॉक्स घाटे से उबरकर मुनाफे के लिए तैयार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 May 2023 08:13 PM
रतन टाटा समर्थित अपस्टॉक्स घाटे से उबरकर मुनाफे के लिए तैयार
ऑडियो सुनें

मुंबई/रांची. रतन टाटा समर्थित कंपनी अपस्टॉक्स बीते वित्त वर्ष (2022-23) में 1,000 करोड़ रुपये का कुल राजस्व कमाते हुए अब घाटे से उबरकर मुनाफे में आने को तैयार है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि टाइगर ग्लोबल कंपनी के बाहरी निवेशकों में है। कंपनी का लक्ष्य अगले पांच-छह वर्षों में अपना ग्राहक आधार 10 गुना बढ़ाकर 10 करोड़ तक करने का है.

भारत में मौजूदा संयंत्रों में क्षमता को चार करोड़ टन तक बढ़ाने के पर्याप्त अवसर: टाटा स्टील सीईओ
, 14 मई (भाषा) टाटा स्टील के मुताबिक भारत में उसके मौजूदा संयंत्रों में 2030 तक चार करोड़ टन क्षमता हासिल करने के पर्याप्त अवसर हैं। टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन ने यह बात कही। यह आंकड़ा कंपनी की मौजूदा उत्पादन क्षमता से लगभग दोगुना है. नरेंद्रन ने यहां साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘भारत में हम उत्पादन क्षमता बढ़ाना चाहते हैं। हमारे पास पहले ही लगभग 2.1 करोड़ टन क्षमता है। यह जल्द ही 2.5 करोड़ टन हो जाएगा, क्योंकि कलिंगनगर का विस्तार हो रहा है। हमारे पास कुछ और योजनाएं हैं – नीलाचल, कलिंगनगर और मेरामंडली या अंगुल को मिलाकर 2030 तक चार करोड़ टन की क्षमता हासिल की जा सकती है।’’.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu