सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने में भागीदार बनें ग्रामीण बैंक: सीतारमण

जयपुर. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) से आम लोगों में सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने में अपनी अपनी सहभागिता निभाने का आग्रह किया है. इसके साथ ही उन्होंने इन बैंकों से अपील की कि वे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को कर्ज सुनिश्चित करें. सीतारमण बृहस्पतिवार को उदयपुर में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ. और राजस्थान के नौ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के कार्य प्रदर्शन की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थीं.

समीक्षा बैठक में इन बैंकों के व्यावसायिक प्रदर्शन, डिजिटल प्रौद्योगिकी सेवाओं को उन्नत बनाने, एमएसएमई संकुलों में व्यावसायिक विकास को बढ.ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेश को मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया.
आधिकारिक बयान के अनुसार, सीतारमण ने आरआरबी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सरकारी योजनाओं के बारे में विशेष रूप से आकांक्षी जिलों में जागरूकता पैदा करने के लिए अपनी सहभागिता निभाएं.

बैठक में ग्रामीण बैंकों के व्यावसायिक प्रदर्शन, डिजिटल प्रौद्योगिकी से जुड़ी सेवाओं को उन्नत करने, एमएसएमई समूहों में व्यापार को बढ.ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेश को और मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया. सीतारमण ने गुजरात और राजस्थान की पीएम सूर्य घर योजना के लिए प्राकृतिक क्षमता को रेखांकित किया और आरआरबी से आग्रह किया कि वह आमजन में योजना के प्रति जागरूकता उत्पन्न करें.

वित्त मंत्री ने आरआरबी के लंबित बकाए के समाधान में रिजर्व बैंक से हस्तक्षेप करने का भी आग्रह किया. उन्होंने निर्देश दिया कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और अधिक ग्राहक अनुकूल बनें, अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए अपने स्थानीय संपर्क का लाभ उठाएं.
इस मौके पर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों द्वारा ऋण की पहुंच बढ.ाने के लिए एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) कार्यक्रम पर भी प्रकाश डाला गया.

इस समीक्षा बैठक में पश्चिम-मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के चेयरमैन और उनके प्रायोजित बैंकों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शामिल हुए थे. बैठक में नाबार्ड, सिडबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, नौ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अधिकारियों ने भाग लिया और मंत्री को अपने-अपने बैंकों की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया. सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बेरोजगारी दूर करने में एमएसएमई क्षेत्र का बड़ा योगदान है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button